उत्तराखंड: फौज में रहे पिता-दादा और परदादा, अब देवभूमि का आदित्य बना NDA परीक्षा में देश का टॉपर

खबर शेयर करें

NDA 2020 merit list: उत्तराखंड की प्रतिभाएं हर दिन अपनी प्रतिभा से देवभूमि का नाम रोशन कर रहे है। खेल के मैदान से लेकर बॉलीवुड जगत तक, सेना से लेकर शिक्षा जगत तक अपना डंका बजा रहे है। अब नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) 2020 की अंतिम मेरिट लिस्ट में पूरे देश में देहरादून के आदित्य सिंह राणा पहला स्थान हासिल किया है। आदित्य की सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। इस परीक्षा में देश भर से कुल 478 छात्रों को सफलता मिली है।

सबसे बड़ी बात यह है कि आदित्य के पिता, दादा, परदादा, नाना और मामा भी सेना में रहे हैं। साल में दो बार एनडीए में भर्ती के लिए यूपीएससी द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2021 में दूसरी बार एनडीए के आयोजन के लिए यूपीएससी ने 9 जून को अधिसूचना जारी की थी और इसके लिए 29 जून तक आवेदन मांगे गए थे। आदित्य ने एनडीए में अपना परचम लहरायकर देश भर में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।