Uttarakhand:पंतनगर से दिल्ली नॉन स्टॉप फ्लाइट, इन शहरों के लिए भी शुरू हुई फ्लाइंट

खबर शेयर करें

Pantnagar News: उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट की नॉन स्टॉप फ्लाइट शुरू हो गई है शुक्रवार को दोपहर 1:15 पर स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट दिल्ली से सवारियों को लेकर पंतनगर पहुंची जिसका वाटर वेलकम किया गया। इसके अलावा खजुराहो, श्रीनगर, वाराणसी और मुंबई के लिए भी स्पाइसजेट ने पंतनगर से अपनी फ्लाइट शुरू कर दी है।

समय सारणी की बात की जाए तो पंतनगर से दिल्ली के लिए रोजाना 1:45 पर फ्लाइट टेक ऑफ करेगी जबकि दिल्ली 14:45 पर पहुंचेगी इसके अलावा दिल्ली से 12:15 पर रोजाना शुरू होगी और 1:15 पर पहुंचेगी। इसके अलावा पंतनगर से खुजराहो रोजाना 1:45 पर चलेगी इसके अलावा पंतनगर से श्रीनगर के लिए 1:45 पर जबकि वाराणसी के लिए भी और मुंबई के लिए भी इसी समय पर स्पाइस जेट की फ्लाइट चलेगी। फिलहाल आज पंतनगर से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट रवाना हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।