उत्तराखंड: हल्द्वानी के दीपक ने जीता गोल्ड, बने पंत विवि में पावर लिफ्टिंग चैंपियन

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी के दीपक दानू ने पंतनगर विश्वविद्यालय में पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप अपने नाम करते हुए गोल्ड जीता है। लिहाजा हल्द्वानी में रेशम विभाग में तैनात अधिकारी व पूर्व मिस्टर उत्तराखंड, मोटिवेशनल आइकॉन ऑफ इंडिया हेमचंद्र द्वारा उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने दीपक के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा 2 दिन पूर्व विश्वविद्यालय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें 6 कैटेगरी में लगभग 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और दीपक दानू 83 किलोग्राम भार वर्ग में सबसे ज्यादा वेट लिफ्ट कर पंतनगर विश्वविद्यालय की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता जीतने में सफल रहे और उन्हें गोल्ड मिला है। दीपक ने बताया कि अब उनका सपना ऑल इंडिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पंतनगर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करना है।

इस प्रतियोगिता में दीपक दानू ने वेटलिफ्टिंग की तीन अलग-अलग फॉर्मेट में 390 किलोग्राम भार उठाया है। m-tech प्रथम वर्ष के छात्र दीपक हल्द्वानी में रहकर ही मैट्रिक्स जिम में अभ्यास करते हैं साथ ही पंतनगर विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे हैं। दीपक द्वारा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने के बाद उन्होंने अपने गुरु मोटिवेशनल यूथ आईकॉन ऑफ़ इंडिया हेम चंद्र का आभार जताया है । दीपक का कहना है कि उन्होंने पावर लिफ्टिंग के गुर हेम चंद्र से सीखे हैं वही दीपक की सफलता पर उनके दोस्तों में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: किताबों के नाम पर खेल, इन तीन दर्जन से अधिक स्कूलों को नोटिस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।