उत्तराखंड: (बधाई)-भारतीय सेना में उत्तराखंड का जलवा, बनबसा के योगेश बने सेना में लेफ्टिनेंट

खबर शेयर करें


Pahad Prabhat News Champawat: देवभूमि के युवाओं ने सेना में अपना डंका बजाया है। चंंपावत जिले के बनबसा देशीफार्म निवासी योगेश चंद 24 वर्षीय ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्मी की ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने लेफ्टिनेंट की परीक्षा दी, जिसमें वह पास हो गए। योगेश चंद अपनी मेहनत के दम पर सिपाही से अफसर बने। पिता कमल चंद भी सेना से सेवानिवृत्त हैं और मां कलावती गृहणी हैं। बेटे के लेफ्टिनेंट बनने पर परिवार में जश्र का माहौल है।

योगेश चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के हैं। उनके छोटे भाई अभय चंद 22 कुमाऊं में तैनात हैं, जबकि दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। रिश्ते के भाई कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख मोहन चंद ने बताया कि योगेश ने बनबसा स्थित केवि वन से इंटर पास किया। इसके बाद वह एचएम का कोर्स करने लगे, लेकिन इसी बीच वह आर्मी में बतौर सिपाही भर्ती हो गए। पिता ने एसीसी के बारे में बताया था, तो भर्ती होने के बाद ही इसके लिए तैयारी शुरू कर दी। दो साल में ही इसका परिणाम भी मिल गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।