उत्तराखंड: हिंदू ब्राह्मण बनकर युवती से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग करने निकला समीर जाफरी

खबर शेयर करें

श्रीनगर (गढ़वाल)। गढ़वाल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एक युवती ने सहपाठी युवक पर दुष्कर्म, शादी का झांसा देने और ब्लैकमेलिंग करने के गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली श्रीनगर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, विश्वविद्यालय में ही पढ़ने वाला युवक समीर जाफरी ने अपना नाम समीर द्विवेदी बताकर उससे दोस्ती की। आरोप है कि आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी का झांसा देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग की।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले को लेकर मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे थे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मेयर गजराज ने किया गौलापार में एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा

उप निरीक्षक राजेश असवाल ने बताया कि युवती की शिकायत पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक मूल रूप से ग्राम जटपुरा, थाना मंडावली, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में श्रीनगर गढ़वाल में रहकर गढ़वाल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।