उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामनायें

खबर शेयर करें

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बसन्तोत्सव प्रकृति के श्रृंगार एवं नई ऊर्जा का संचार करने वाला पर्व है। यह दिन माता सरस्वती को भी समर्पित है, जो ज्ञान, संगीत और कला की देवी हैं। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने और समाज में ज्ञान, संगीत और कला को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी का अवसर हमें प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की भी प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि बसन्तोत्सव का यह पर्व हम सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और खुशियों का संचार करने वाला होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।