उत्तराखंडः(बड़ी खबर)- बिरजू मयाल को काशीपुर में अज्ञात हमलावरों ने पीटा, सुशीला तिवारी रेफर

खबर शेयर करें

Haldwani News: काशीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यू ट्यूबर बिरजू मयाल पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चेहरे पर भी सूजन देखी गई है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

बिरजू मयाल, जो रामनगर के निवासी हैं, हाल ही में प्रशासन और निजी संस्थानों के खिलाफ लगातार वीडियो बना रहे थे। बताया जा रहा है कि आज दोपहर वे काशीपुर में थे, तभी हल्दुआ क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।हमले में गंभीर रूप से घायल बिरजू को पहले एलडी भट्ट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।