उत्तरखंड:(बड़ी खबर)- विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, पहाड़ में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Bageshwar News: बागेश्वर में पटवारी को पट्टी नंदीगांव तहसील काफलीगैर 1,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नम्बर 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि उसके द्वारा अपनी गांव की जमीन की दाखिल खारिज करवाने के लिए आवेदन किया था, जिसके एवज में पटवारी देवेन्द्र सिंह बोरा आयु 48 वर्ष पुत्र स्व. हीरा सिंह बोरा मूल निवासी ग्राम धान डंगोली पोस्ट थान डंगोली थाना बैजनाथ तहसील गरूड बागेश्वर हाल पटवारी पट्टी नंदीगांव तहसील काफलीगैर जनपद बागेश्वर द्वारा 2000/- रूपये रिश्वत की मांग की गई थी। आरोपी शिकायतकर्ता से 1000/- रुपया पूर्व में ही ले चुका था तथा शेष 1000/- रूपये की मांग कर रहा था।

जाँच सही पाये जाने पर अनिल सिंह मनराल द्वारा तत्काल निरीक्षक प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पटवारी देवेन्द्र सिंह बोरा आज कटफुड़छिना में किराये के पटवारी कार्यालय से शिकायतकर्ता से 1000/- (एक हजार) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ वी मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरसकार देने की घोषणा की गयी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।