उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- कपकोट में आमने-सामने भिड़त के बाद खाई में गिरा ट्रैवलर, पांच पर्यटकों की मौत…

खबर शेयर करें

BAGESHWAR ACCIDENT NEWS: पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। हर दिन हादसे की खबरें आती रहती है। अब बागेश्वर जिले से दुखद खबर आ रही है। यहां दो वाहनों की आपसी भिड़त के बाद एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक पर्यटक है। सूचना पर पहुंची पुलिस और बचाव दल द्वारा रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज: पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी, सुसाइड नोट पढ़ पुलिस हैरान

जानकारी के अनुसार बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों का वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया है। कपकोट के शामा मार्ग पर एक दूसरे वाहन से भिड़त हो गई। जिसके बाद पर्यटकों का वाहन खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी पांचों मृतक पश्चिमी बंगाल के बताए जाते हैं। वहीं सात लोग घायल हुए है। व टेंपो ट्रैवलर हल्द्वानी का बताया जाता है।

Ad

आनन-फानन में घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया गया कि दो वाहनों की आपस में टक्कर के बाद एक वाहन सडक़ से नीचे खाई में गिर गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। वाहन में 12 लोग सवार थे। हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है जबकि सात घायल है जिसमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।