उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-निकाय चुनाव का शोर आज शाम खत्म, अब ऐसे होगा प्रचार

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: प्रदेश के 100 नगर निकायों में चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार को शाम पांच बजे थम जाएगा। 11 नगर निगमों में मेयर के 72 प्रत्याशी, नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 23 जनवरी को होगा। बुधवार को प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर प्रचार कर सकेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि मतदान से ठीक 48 घंटे पहले 21 जनवरी की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर अपना प्रचार कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि 100 निकायों में 30,29,000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 1515 मतदान केंद्र और 3394 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव के लिए कार्मिकों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।