उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- पहाड़ में बर्फबारी देखने जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, मची चीख- पुकार…

खबर शेयर करें

Massori News: आज पहाड़ों में कई जगहों पर बर्फबारी हुई है। चमोली, उत्तरकाशी समेत मसूरी और आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी की खबर सुनते ही पर्यटक मसूरी का रुख करने लगे। बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी की ओर रवाना हो गए। इस दौरान बर्फबारी देखने जा रहे सहारनपुर के पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। कार में ऋषिकेश निवासी एक युवक भी सवार था।

जानकारी के अनुसार मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कफलानी के समीप शुक्रवार की सुबह मारुति स्विफ्ट कार संख्या यूके 08 एक्‍स 3677 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे जो कई घंटे कार में फंसे रहे। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार के दरवाजे तोड़ कर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक की हालत चिंताजनक है, जिसको देहरादून रेफर किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।