उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-कर्मचारी करते रहे इंतेजार, एक भी ग्रामीण नहीं पहुंचा वोट डालने…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी जोगदंडे ने बताया कि सभी स्थानों पर लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। उत्तरकाशी के सेकू गांव में 11 मत पड़े। इसमें सभी कर्मचारी शामिल हैं, गांव के किसी व्यक्ति ने मतदान नहीं किया। लोगों के सड़क सहित तमाम मुद्दे हैं, जिसके चलते उन्होंने अपनी नाराजगी जताई है।

चकराता में आठ, चमोली में दो, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ में तीन मतदान केंद्रों पर लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। आसपास के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। पुलिस,प्रशासन लोगों को समझाने में जुटी  है, लेकिन मोटीधार, मसराना, बीच कफलानी, लोहारी गढ़, दोक, पटरानी और रतनाली गाड के ग्रामीण वोट डालने को तैयार नहीं। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी मतदाताओ का इंतजार कर रहे हैं। वहीं थराली के देवराड़ा मतदान केंद्र पर भी अभी तक कोई मतदाता नहीं पहुंचा। 12 से 13 स्थानों पर मतदान का बहिष्कार किया गया है। चकराता में सड़क न बनने से नाराज़ लोगों को चुनाव आयोग समझाने में जुटा है। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।