उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-भारी बारिश का अलर्ट, कल भी इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले में भारी बारिश की संभावना और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 3 सितंबर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अंशुल सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

मौसम विभाग देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार तीन सितंबर को अल्मोड़ा जिले में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। खराब मौसम के चलते भूस्खलन, भू-धंसाव, बोल्डर गिरने, जलभराव और सड़क मार्ग बंद होने जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के तहत जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक, शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, सभी महाविद्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पॉलिटेक्निक संस्थान और सभी आंगनबाड़ी केंद्र 3 सितंबर को बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और संस्थानों के प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना की स्थिति में संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।