उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- पहाड़ में खाई में गिरी ऑल्टो कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल…

Bageshwar Accident News: उत्तराखंड में हादसों का सफर जारी है। पौड़ी हादसे के बाद अब खबर बागेश्वर जिले से जहां बुधवार रात एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक की हालत गम्भीर बनी हुई है। आगे पढ़िये…
जानकारी के अनुसार बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग में पुलिस लाइन मालता के पास देर रात एक अल्टो कार संख्या यूके 02 ए 3030 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। आगे पढ़िये…

हादसे में विजय सिह पुत्र सुरेश सिह सिमतोली, रोहित पुत्र भूपाल सिह, सुनील सिंह पुत्र सुरेश सिह उम्र की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना ग्राम प्रहरी ने परिजनों को दे दी गयी है। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए हैं। युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मनोज कुमार पुत्र पूरन ग्राम सिमतोली दफौट गम्भीर रूप से घायल है।