उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- हाकम से STF ने उगलवाये राज, पूछताछ में कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम आए सामने

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर stf ने जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह क़ो गिरफ्तार कर लिया है। और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। stf एसएसपी अजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि हाकम सिंह को तमाम संकेतों और सबूतों के आधार पर पकड़ा गया है। उनके अनुसार इससे पूछताछ में कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम भी पता चले हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यूपी के नकल माफिया का भी इसमें हाथ बताया जा रहा है।

जिस तक भी stf के हाथ पहुंचेंगे, वही अजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि 7 अगस्त को ही यह विदेश से वापस आ गया था। लेकिन तब सबूत हमारे हाथ नहीं लगे थे, इसलिए हमने इस को गिरफ्तार नहीं किया था। जैसे ही सबूत हाथ लगे हमने इस को गिरफ्तार कर लिया वही मीडिया के सामने जब हाकम सिंह को पेश किया गया। हाकम सिंह ने इसे राजनीतिक दबाव का नतीजा बताया है कोई गलत काम नहीं किया है, उसको फंसाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।