उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- मुख्य सचिव रतूड़ी ने सचिवालय में प्रवेश को लेकर जारी किया आदेश, पढ़िए खबर…

खबर शेयर करें

Dehradun news: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों हेतु सचिवालय में प्रवेश संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए। सचिवालय प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा सचिवालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों को पहचान पत्र (आइडेंटिटी कार्ड) प्रदान किया गया है और यह अपेक्षा की गई है कि प्रत्येक कार्मिक अपना पहचान पत्र धारण करके ही सचिवालय में प्रवेश करेंगे। पहचान पत्र जारी करने का उद्देश्य सचिवालय सुरक्षा कर्मियों द्वारा सचिवालय परिसर में प्रवेश के समय आसानी से पहचान करना है और अवांछित प्रवेश को रोकना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।