उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- गंगोत्री से दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस खाई गिरी, 7 की मौत 27 घायल…

खबर शेयर करें

Uttarkashi Accident News: पहाड़ों में हादसों की खबरें लगातार जारी है। अब खबर उत्तरकाशी जिले से है। जहां गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे गुजरात के तीर्थयात्रियों की बस खाई में जा गिरी। बस में कुल 35 लोग सवार थे। जिनमें से 27 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है। एक व्यक्ति लापता है। अब तक छह शवों को निकाला जा चुका है। आनन-फानन में घायलों को 108 व एंबुलेंसों के जरिए अस्पताल भेजा रहा है। आगे पढ़िए…

खबर रविवार शाम करीब चार बजे गुजरात के तीर्थयात्रियों से भरी बस गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि बस गंगनानी के समीप अनियंत्रित हो गई और खाई की तरफ गिर गई। बस खाई में गिरते हुए पहले एक ट्रक हादसे के मलबे के ऊपर अटक गई। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार अब तक बस हादसे में घायल 27 लोगों को खाई से निकाल लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।