उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- आज इन जिलों में बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें

Weather Uttarakhand : देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि आज राज्य के पर्वतीय जिलों में अनेक जगहों पर और मैदानी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं पर्वतीय इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, आकाशीय बिजली चमकने, तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेंदार हवाएं चलने की संभावना है. वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेंदार हवाएं चलने की संभावना है. उन्होंने आगे कहा कि देहरादून में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. एक से दो दौर हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेंदार हवाएं चलने की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।