उत्तराखंड: शादी के 19वें दिन बाद पति संग घूमने आयी दुल्हन को लेने आया प्रेमी, हल्द्वानी रोडवेज पर हंगामा…

Haldwani News: शादी के 19 दिन बाद पति के साथ मायके लौट रही नई नवेली दुल्हन के बीच बीते शुक्रवार को हल्द्वानी रोडवेज परिसर के तीसरे युवक की एंट्री से बवाल हो गया। कुछ देर पहले तक खुशनुमा चेहरों पर अचानक से एक दूसरे के खिलाफ गुस्सा उमड़ आया। तीसरे युवक महिला का प्रेमी बताया जा रहा था, काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस सबको पकड़कर कोतवाली ले गयी। अब यहां महिला के मायके पक्ष को बुलाया गया है। वहीं अब पति-पत्नी ने एक दूसरे के साथ रहने से मना कर दिया है।
जानकारी के अनुसार डीडीहाट के एक युवती की शादी 27 अप्रैल को बुलंदशहर के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद पहली बार महिला अपने पति के साथ मायके जा रही थी। शुक्रवार को हल्द्वानी में खरीदारी करने के बाद रोडवेज परिसर से अचानक महिला ऑटो में बैठक जाने लगी तो पति से उसे पकड़ लिया। पता चला कि एक युवक उसे लेने ऑटो में आया था, जिसे महिला का प्रेमी बताया जा रहा है। इसके बाद रोडवेज परिसर में काफी देर तक हंगामा चलते रहा। लोग इस नजारे की अपने मोबाइल में रिकॉर्डिंग करने लग गए, इसी बीच पहुँची पुलिस सभी को लेकर कोतवाली आयी। अब महिला के मायके पक्ष को बुलाया गया है। फिलहाल पति-पत्नी एक दूसरे से अलग होने का मन बना चुके हैं।