उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- पहाड़-मैदान के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष नेता ने फाड़ा कागज, किया वॉकआउट

खबर शेयर करें

Uttrakhand News: उत्तराखंड विधानसभा में आज पहाड़-मैदान के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विपक्षी सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई। यशपाल आर्य ने मंत्री पर असंसदीय भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की।

विवाद बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों को फटकार लगाई। इस दौरान कांग्रेस के एक विधायक ने गुस्से में कागज फाड़ दिया और इसके बाद विपक्षी सदस्य सदन से वॉकआउट कर गए। वहीं, संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सदन में ही अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।