मानवता का हो संगम..

खबर शेयर करें

पावन मानवता का संगम,
हो नव आशाओं का संचार।
नई सोच व नई उमंग से,
मानवता की हो जयकार।।
प्रभु नित नित वंदन करूँ जयकार।।
प्रेम भाव का दीप जले,
हो हर मन में उजियारा।
सारे जग में अब बन जाये,
अपना ही यह भारत प्यारा।।
जले ज्ञान का दीपक सदा,
मिटे जगत से अंधकार।
प्रभु नित नित वंदन करूँ जयकार।।
बँधे एकता सूत्र में हम सब,
ऐसा संगम हो मिले वरदान।
भारत भू की एकता जग में,
बन जाये सबकी पहचान।।
मिट जाये हर मन से अब,
राग द्वेष का मैल सारा।
किरणें फैले पावनता की,
हर आँगन खुशियों की धारा।।
अन्तर्मन मन की जगे चेतना,
बहे मानवता की अब धार।।
प्रभु नित नित वंदन करूँ जयकार।।
पावन मानवता का संगम,
नव आशाओं का संचार।
नई सोच व नई उमंग से,
मानवता की हो जयकार।।
प्रभु नित नित वंदन करूँ जयकार।।
रचनाकार -भुवन बिष्ट, रानीखेत (उत्तराखंड)

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।