उत्तराखंड: पिथौरागढ़ की तनुजा का भारतेंदु नाट्य अकादमी में चयन, उत्तराखंड को दिलाया गौरव

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की बेटी तनुजा नाथ गोस्वामी ने देशभर में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए प्रतिष्ठित भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ में चयनित होकर पूरे राज्य को गर्व से भर दिया है। यह न केवल पिथौरागढ़, बल्कि सम्पूर्ण उत्तराखंड के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि है।

तनुजा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने बेहतरीन अभिनय कौशल का प्रदर्शन करते हुए हजारों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ चौथा स्थान हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि भारतेंदु नाट्य अकादमी में हर वर्ष केवल 20 प्रतिभागियों का चयन किया जाता है। इस प्रतिष्ठित सूची में तनुजा का नाम शामिल होना उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और असाधारण अभिनय क्षमता का प्रमाण है। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड के युवाओं को कला और रंगमंच के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। पहाड़ प्रभात की ओर से तनुजा को बहुत बहुत बधाई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।