T20 World Cup 2026: हार्दिक ने सिर्फ 2 गेंदों में तोड़ा शिवम दुबे का रिकॉर्ड

खबर शेयर करें

T20 World Cup 2026 Longest Six: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में टीम इंडिया ने नामीबिया के खिलाफ के खिलाफ एक आसान जीत हासिल की. इस मुकाबले के दौरान भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के बीच एक रोमांचक टक्कर भी देखने को मिली. दोनों ही खिलाड़ी अपनी पावर-हिटिंग के लिए पहचाने जाते हैं. इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां इन खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक छक्के लगाए और टूर्नामेंट के सबसे लंबे छक्कों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर लिया.

इस मैच के सबसे लंबा छक्के पहले शिवम दुबे के बल्ले से देखने को मिला. शिवम दुबे ने टीम इंडिया की पारी के 15वें ओवर में ये कारनामा किया. उन्होंने बर्नाड शोल्टज के खिलाफ इस ओवर की पहली ही गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से एक लंबा छक्का जड़ा. बर्नाड शोल्टज ने ये गेंद तेज गति से डाली और दुबे ने इसे 107 मीटर दूर मारा. जो इस टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का भी बन गया. लेकिन हार्दिक पंड्या ने कुछ मिनट बाद दी ये रिकॉर्ड तोड़ दिया.

15वें ओवर में ही बर्नार्ड शोल्ट्ज की गेंद पर हार्दिक ने लॉन्ग-ऑफ की ओर एक जबरदस्त छक्का लगाया, जिसकी दूरी 109 मीटर मापी गई. जो टूर्नामेंट का सबसे बड़ा छक्का बन गया. यानी हार्दिक ने सिर्फ दो गेंद बाद ही अपने टीममेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इस मैच से पहले टूर्नामेंट में सबसे लंबा छक्का श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने लगाया था. उन्होंने 100 मीटर का छक्का जड़ा था. लेकिन अब टॉप-2 में ये दोनों भारतीय खिलाड़ी पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉   IPL 2026: LSG तैयार, कप्तान पंत का फोकस साफ, निडर खेल जरूरी 

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए. इस दौरान हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए. उनकी इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. यह उनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 25वां अर्धशतक था. इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल लिया और 2 विकेट चटकाए. इस दमदार खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।