हल्द्वानी: बनभूलपुरा में अतिक्रमण भूमि का सर्वे शुरू, घर- घर पहुंची टीम

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज उत्तराखंड के हल्द्वानी में बनभूलपुरा स्थित रेलवे की अतिक्रमण की गई भूमि का सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद से सर्वे कार्य शुरू हो गया है। न्यायालय के निर्देश के बाद बनभूलपुरा में रेलवे भूमि का सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे द्वारा 30 हेक्टेयर भूमि पर प्रारंभिक सर्वे किया जा रहा है।

प्रशासन और नगर निगम की 6 टीम रेलवे के साथ अतिक्रमण की गई। 30 हेक्टेयर भूमि का सर्वे कर रही है। इस भूमि पर 4000 से ज्यादा मकान बनाये गए है। सर्वे के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, नोडल अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि प्रशासन की तरफ से रेलवे को सहयोग करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में 6 टीमों का गठन किया गया है। साथ ही शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। शुरुआती दौर में बताया जा रहा है कि अगले 15 दिन तक बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की भूमि में किए गए अतिक्रमण का सर्वे कार्य किया जाएगा। जिसमें भवन संरचनाएं, पानी के कनेक्शन, बिजली के कनेक्शन और सरकारी भवन सहित संबंधित क्षेत्र का चिन्हीकरण व गूगल कोऑर्डिनेट सहित विभिन्न माध्यम से संपूर्ण सर्वे का काम किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।