हल्द्वानी: नैनीताल की घटना पर बोले विधायक सुमित हृदयेश, दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो

खबर शेयर करें

Haldwani News:नैनीताल में 12 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ जो दुष्कर्म की घटना हुई, वह बेहद ही निंदनीय कृत्य है। जो भी व्यक्ति इसमें संलिप्त है, उसे कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। मैं सभी नैनीतालवासियों और प्रदेशवासियों से अपील करता हूँ कि शांति व्यवस्था बनाए रखें और पुलिस व प्रशासन को पूरा सहयोग दे।

ऐसी दरिंदगी समाज में कहीं भी, किसी भी धर्म या जाति के व्यक्ति द्वारा हो, वह असहनीय है। अमन, चैन और शांति बनाए रखना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। मेरी सभी लोगों से अपील है कि इस विषय में कोई भी ऐसा कदम न उठाएं और कानून को अपने हाथ में ना ले जिससे इस प्रकरण में कोई और परेशानी खड़ी हो। नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, लेकिन कोई निर्दोष व्यक्ति प्रभावित न हो यह सुनिश्चित किया जाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।