सोमेश्वर: मंत्री रेखा आर्य के भाई का बिजली कनेक्शन काटा, पत्नी है ब्लॉक प्रमुख

खबर शेयर करें

Someshwar News: अल्मोड़ा जिले के ताकुला क्षेत्र में ऊर्जा निगम (यूपीसीएल) ने बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के भाई दीपक आर्या के गोदाम का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। विभाग के अनुसार गोदाम पर 94 हजार 610 रुपये का बिजली बिल बकाया था।

बताया गया कि दीपक आर्या, ताकुला ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी आर्या के पति हैं। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि वसूली अभियान में किसी भी व्यक्ति या पद को विशेष राहत नहीं दी जाएगी।

ऊर्जा निगम ने केवल निजी उपभोक्ताओं पर ही नहीं, बल्कि सरकारी विभागों पर भी कार्रवाई की है। डीएफओ सिविल सोयम कार्यालय पर 90 हजार 179 रुपये और आईटीआई संस्थान पर 51 हजार 390 रुपये बकाया होने पर उनके कनेक्शन भी काट दिए गए।

वहीं खेल विभाग पर लगभग 3 लाख रुपये का बकाया होने के चलते उसका कनेक्शन भी विच्छेदित किया गया, जिसे बाद में विभागीय आश्वासन के बाद पुनः जोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आज रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विधुत उपकरण, पढ़ लिजिए खबर…

नगर निगम को भी बकाया भुगतान को लेकर चेतावनी दी गई थी। निगम द्वारा 4 लाख रुपये जमा कराने के बावजूद अभी भी करीब 4 करोड़ 62 लाख रुपये की देनदारी शेष बनी हुई है।

इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन पर लगभग 7.5 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है, जिस पर विभाग की नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-गेठिया के पास पलटी केमू बस, एक की मौत, छह गंभीर घायल

अधिशासी अभियंता कन्हैया मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बकाया वसूली अभियान लगातार चलाया जा रहा है और कनेक्शन काटने से पहले सभी उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले अपने बकाया बिलों का भुगतान सुनिश्चित करें।

ऊर्जा निगम द्वारा अब तक लगभग 6 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है, और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।