हल्द्वानी: 10वी में Aps का जलवा, शिवांगी जोशी 97.4% अंकों के साथ बनी स्कूल टॉपर

Haldwani News:आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़, हल्द्वानी में अध्ययनरत कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विगत वर्षों की शानदार परंपरा को आगे बढ़ाता है।
विद्यालय के कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

- प्रथम स्थान – शिवांगी जोशी ने 97.4% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया।
- द्वितीय स्थान – हिमाक्षी उपाध्याय ने 97.2% अंक प्राप्त किए।
- तृतीय स्थान – हर्षित सिंह अधिकारी ने 96.2% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- चौथा स्थान – ख़ुशी परगाई और नैना पांडे ने संयुक्त रूप से 95.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय की गरिमा बढ़ाई।
इसके साथ ही विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का प्रमाण दिया। विद्यालय परिवार ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं दीं एवं इस सफलता के लिए शिक्षकों को भी बधाई दी गई। विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि को छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया।