(स्वरोजगार)-अब घर बैठे होगा इंटरव्यू, ऐसे उठाये मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: अगर आप अपना खुद का काम शुरू करना चाहते है तो जिला उद्योग केन्द्र इसके लिए आपको ऋण देना। लोन के लिए आपको धक्के खाने की जरूरत नहीं है। स्वरोजगार करने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि अब जिला उद्योग केंद्र में इंटरव्यू के लिए भी आपको आने की आवश्यकता नहीं है।अब आप घर बैठे अपना इंटरव्यू देकर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठा सकते हैं।

यह जानकारी देते हुए जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि इस बार भी नैनीताल जिले को 250 लघु उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य मिला है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत डिपार्टमेंटल स्टोर, पशुपालन पोल्ट्री, फार्म तथा अन्य दुकानों के लिए आप 15 से 20 फ़ीसदी सब्सिडी में लोन ले सकते हैं और अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।

Ad Ad

अब तक आवेदकों को स्वरोजगार के लिए लोन के लिए इंटरव्यू देने के लिए जिला उद्योग केंद्र कार्यालय या एनआईसी में जाना पड़ता था लेकिन कोविड-19 के चलते विभाग द्वारा इसे और आसान कर दिया है अब आप जूम ऐप के जरिए घर बैठे अपना इंटरव्यू भी देकर लोन पास करवा सकते हैं।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि 8 जून से इंटरव्यू प्रारंभ हो रहे हैं। 8 जून को स्वरोजगार के लिए आवेदन करने वाले 100 अभ्यर्थियों का जूम एप के माध्यम से इंटरव्यू लिया जाएगा। यदि कोई भी बेरोजगार युवा स्वरोजगार करना चाहता है तो मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने पर 10 लाख तक का ऋण 15 से 20 फ़ीसदी सब्सिडी के तहत दिया जाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।