Breaking: मौसम विभाग का अलर्ट जारी, 28 जनवरी को बंद रहेंगे इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी

खबर शेयर करें

Breaking News: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद सहित राज्य के जनपदों में दिनांक 28.01.2026 को (ऑरेंज अलर्ट) के दृष्टिगत कहीं कही हल्की से मध्यम वर्षा एवं कुछ स्थानों में भारी वर्षा होरने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। उक्त परिस्थितियों के कारण विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों, विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका हैं।

तथापि, कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के वे विद्यार्थी जो CBSE, ICSE, उत्तराखण्ड बोर्ड अथवा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले हैं, उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को दृष्टिगत रखते हुये, विद्यालय द्वारा यदि अध्ययन/प्रायोगिक / प्री-बोर्ड परीक्षा से सम्बन्धित कोई शैक्षणिक गतिविधि आयोजित की जाती है, तो उसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर से पूर्व अनुमति प्राप्त अनिवार्य होगा।

उक्त परिस्थितियों में विद्यार्थियो के हित एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये यह आदेश निर्गत किया जाता है कि दिनांक 28.01.2026 (बुधवार) को जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के समस्त विद्यार्थियो तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों हेतु अवकाश घोषित किया जाता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस: परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी: धामी

अतः निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।