रामनगरः प्रदेश मंत्री नैनवाल ने की मां गिरिजा से सीएम धामी के स्वस्थ्य और दीर्घायु की कामना

खबर शेयर करें

Ramnagar News: आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस पर रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन किया। साथ ही जिला उपाध्यक्ष रुचि शर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया। प्रदेश मंत्री भाजपा राकेश नैनवाल ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के विकास के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं एवं बहुत ठोस निर्णय जनहित में ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। मां गिरिजा से उनके दीर्घायु होने एवं स्वस्थ रहने की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सुंदरकांड का पाठ किया और पूजन के उपरांत भंडारे का विशाल आयोजन किया गया।

इस मौके पर विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाकर मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर संकल्प लेते हुए धरा को हरा-भरा करने का संकल्प लिया। इस दौरान रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक भाई संजय डॉर्बी, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम संयोजक आशा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, नगर अध्यक्ष मदन जोशी, मण्डल महामंत्री घनश्याम शर्मा, मनमोहन सिंह बिष्ट, भावना भट्ट, जिला उपाध्यक्ष रुचि शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी, गणेश रावत, दीप्ति रावत, दीपा ध्यानी, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष मानसिंह रावत, राकेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष अग्रवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।