रामनगर: भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने नवनियुक्त महेंद्र भट्ट को दी प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई

Ramnagar News:भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने देहरादून में पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को निर्विरोध दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी भेंट कर उन्हें धन्यवाद एवं बधाई दी।

राकेश नैनवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की जोड़ी ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाते हुए उत्तराखंड में लगातार चुनावी सफलताएं प्राप्त की हैं और जनता का भरोसा जीता है।

इसके साथ ही उन्होंने संगठन महामंत्री अजेय से भी मुलाकात की और संगठन पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। राकेश नैनवाल ने विश्वास जताया कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी न केवल पंचायत चुनाव, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट कार्यकर्ताओं के बीच सहज, सरल और सुलभ रहते हैं, जो संगठन को मजबूती प्रदान करता है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।










