Govt Job 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 995 पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें सीधे अप्लाई…

खबर शेयर करें

Intelligence Bureau Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 21 नवंबर को वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक भर्ती के जरिए सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (एसीआईओ) ग्रेड- II के 995 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थी 15 दिसंबर, 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। क्योंकि किसी भी अभ्यर्थी का गलत भरा हुआ फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।

भर्ती डिटेल्स
1. यूआर: 377
2. ईडब्ल्यूएस: 129
3. ओबीसी: 222
4. एससी: 134
5. एसटी: 133
कुल: 995

Ad Ad

आईबी एसीआईओ भर्ती 2023 अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: पुष्कर सिंह धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन

आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://www.mha.gov.in/ पर जाकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी होगी। वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन का स्टेप्स दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नोटिफिकेशन में गाइडलाइंस को पढ़कर ही आवेदन करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- 20 को सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, 21 को आयेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।