पिथौरागढ़: (बड़ी अपडेट)-बारात में गये थे पांचों किशोर, मौत के बाद मातम में बदला शादी समारोह

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Pithoragadh: सेराघाट वाली खबर की हम आपके लिए ताजा अपडेट लेेकर आये है। पांचों किशोरों के शवोंं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट पहुंचाया गया है। अब जो जानकारी आयी है वह चौका देने वाली है बताया कि पांचों किशोर एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गणाई गंगोली के कूणां व सिमली गांव से सेराघाट गए थे। विवाह समारोह में उनके परिजनों को वर व वधू दोनों पक्षों से निमंत्रण था। पांचों किशोर पहले सेराघााट चले गए थे।

जहां महिला संगीत आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। आज बारात गणाई गंगोली पहुंचनी थी। इससे पहले पांचों दोस्तों ने नदी में नहाने की योजना बनाई लेकिन वे नदी की गहराई को भांप नहीं सके और उसमें डूब गए। इन पांच किशोरों में में कूंणा गांव निवासी 15 वर्षीय रविंद्र कुमार, 15 वर्षीय साहिल कुमा,16 वर्षीय राहुल कुमार, 16 वर्षीय पीयूष कुमार और सिमाली गांव निवासी 17 वर्षीय मोहित कुमार शामिल हैं। बच्चों की मौत की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।