Uttarakhand: युवाओं के लिए अच्छी खबर, सहायक अध्यापक एलटी से जुड़ी आयी बड़ी अपडेट…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक (एल०टी०) की सेवा शर्तों को व्यवहृत करने हेतु प्रख्यापित “उत्तराखण्ड अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा नियमावली, 2014 (समय समय पर संशोधित) में कतिपय संशोधन करते हुए “उत्तराखण्ड अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) (संशोधन) सेवा नियमावली, 2024′ प्रख्यापित की गयी है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक एल०टी० के पदों हेतु अपर शिक्षा निदेशक, गढ़वाल एवं कुमायूं मण्डल द्वारा आपको प्रेषित किए गए अधियाचन के क्रम में भर्ती की कार्यवाही प्रारम्भ करने के साथ-साथ सहायक अध्यापक एल०टी० (कला) के पदों, जिन पर मा० उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 15.05.2022 द्वारा भर्ती निरस्त कर दी गई थी, को भी वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित करने का कष्ट करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।