उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 9 नेताओं ने किया नामांकन

खबर शेयर करें

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में संगठनात्मक चुनाव के तहत आज प्रदेश अध्यक्ष पद और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो गई। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्रीगण एवं सभी सांसदों द्वारा किया गया।

प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पूर्व निर्धारित अधिसूचना के अनुसार आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई। महेंद्र भट्ट एकमात्र उम्मीदवार के रूप में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के लिए 5 सेटों में कुल 10 प्रस्तावक बनाए गए।

Ad

मुख्य प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं सांसद अनिल बलूनी, सांसद अजय भट्ट और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा प्रमुख रहे। अन्य प्रस्तावकों में अजेय कुमार, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, नरेश बंसल, कल्पना सैनी, माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, विशन सिंह चुफाल, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, विनोद कंडारी, राम सिंह कैड़ा, महंत दिलीप सिंह रावत एवं बृजभूषण गैरोला शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः मौसम विभाग की चेतावनी, अलर्ट मोड पर प्रशासन ने संभाली कमान

प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा कल 1 जुलाई को प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा की जाएगी। इस बैठक में प्रदेशभर के प्रांतीय सदस्य उपस्थित रहेंगे और महेंद्र भट्ट के नाम का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-पंचायत चुनाव ऐलान, 24 और 28 जुलाई को होगा मतदान

राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए जिन वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन किया, उनमें कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, माला राज्यलक्ष्मी शाह और कल्पना सैनी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशीः(बड़ी खबर)-बड़कोट में बादल फटा, 9 मजदूर लापता

पूरे चुनावी प्रक्रिया के संचालन में सह चुनाव अधिकारी पुष्कर काला, मीरा रतूड़ी, राकेश गिरी, दायित्वधारी ज्योति गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल, कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभा नंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।