नैनीताल:(बड़ी खबर)- पंचायत चुनाव पर रोक बरकरार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

खबर शेयर करें

नैनीताल: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई आज बुधवार को भी जारी रही। कोर्ट ने फिलहाल पंचायत चुनाव पर लगी रोक को बरकरार रखा है। मामले की अगली सुनवाई अब कल 26 जून को होगी । राज्य सरकार ने आज हाईकोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा। सरकार की ओर से बताया गया कि 9 जून को पंचायत चुनावों से जुड़ी नियमावली तैयार की गई थी, इसके बाद 11 जून को आरक्षण रोटेशन जारी किया गया, और 14 जून को उसका गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित किया गया। सरकार ने यह भी तर्क दिया कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी तरह से नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से हुई है, और इसके तहत ही चुनाव की तैयारियाँ शुरू की गई थीं। हालांकि, याचिकाकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आरक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और यह कई स्थानों पर भेदभावपूर्ण प्रतीत होती है। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फ़ैसला कल तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। अब नज़रें कल की सुनवाई पर हैं, जिसमें कोर्ट कोई बड़ा निर्देश दे सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।