नैनीताल: शिक्षिका डॉ. श्वेता मजगाॅई के मिलेगा उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान

खबर शेयर करें

Haldwani News: नैनीताल जिले के ब्लॉक-कोटाबाग (संकुल-कालाढूंगी) में दूरस्थ स्थित विद्यालय रा. जू. हाईस्कूल विजयपुर में कार्यरत विज्ञान अध्यापिका डॉक्टर श्वेता मजगाॅई प्रतिष्ठित “उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान-2024 (Uttrakhand Vigyan Shiksha Prasar Samman-2024) से सम्मानित होंगी। उन्हें 28 सितंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अध्यापक सम्मेलन में ये सम्मान दिया जाएगा।

डॉ श्वेता मजगाॅई सहायक अध्यापक विज्ञान के पद पर कार्यरत हैं उन्हें राज्य में नवाचार के क्षेत्र में विशिष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों हेतु इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है, यूसर्क द्वारा यह सम्मान राज्य में विज्ञान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा सामाजिक चेतना के क्षेत्र में विशिष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों हेतु दिया जाता है। डॉ श्वेता मजगाॅई, विगत वर्षों से विभिन्न छात्र केंद्रित, वैज्ञानिक शैक्षणिक गतिविधियो तथा नवाचारी गतिविधियों में छात्रों के साथ प्रतिभाग करती  हैं, वह बच्चों को नवाचार के माध्यम से कक्षा कक्ष शिक्षण कराती हैं उनका जो शिक्षण कार्य है वह जीरो इन्वेस्टमेंट मॉडल, ऑडियो विजुअल ऐड्स, लर्निंग बाई डूइंग तथा नवाचारों पर आधारित होता है जिससे कि बच्चों को विज्ञान विषय को आसानी से तथा स्थाई रूप से सीखने में सहायता मिलती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुलवंत सिंह, रेनू ढौंढियाल, विद्यालय परिवार व उनके साथी अध्यापकों ने उनकी उपलब्धि हेतू शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने अपनी उपलब्धि को ईश्वर, अपने माता-पिता, अपने परिवार, समस्त छात्र-छात्राओं तथा पूरे शिक्षक समुदाय को समर्पित किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।