नैनीताल: बन्द कमरे में अँगीठी जलाकर सो गए भाभी और ननद, दम घुटने से मौत…

खबर शेयर करें

Okhalkanda News: डालकन्या के पनखाल तोक में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि शंकर राम आर्या के पुत्र गिरीश आर्या की 26 वर्षीय पत्नी बिश्नी देवी और 14 वर्षीय बेटी ममता रात क़रीब 8 बजे अलग कमरे में सोने गए थे। रात में ठंड से बचने के लिए उन्होंने कमरे अँगीठी में आग जला रखी थी, जिसमें खिड़की नहीं थी कमरा बन्द होने के कारण धुंआ कमरे से बाहर पास नहीं हुआ। जिससे दो लोगों की मौत हो गई।

जानकरी के अनुसार रात उनके घर में जागर थी।अगले दिन का कामकाज कर रात 8 बजे बिश्नी देवी और ममता कमरे में सोने चले गए। वही बिश्नी देवी की एक साल बेटी है। बेटी उस दिन अपने दादा शंकर राम आर्या के पास सोयी थी, बुधवार करीब रात 10 बजे बच्ची को भूख़ लगी तो वह रोने लगी और उसके दादा उसे दूध पिलाने अपनी बहू बिश्नी देवी के कमरे में गये दरवाज़ा खटखटाने के बाद अंदर से कोई ज़बाब न मिलने पर उन्होंने दरवाज़ा जैसे तैसे खोला और जब अंदर देखा तो बन्द कमरे में अँगीठी में आग जल रही थी और बहू बिश्नी देवी और बेटी ममता का धुँए से दम घुट चुका था। परिवार में दो लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।