नैनीताल: निराश्रित एवं असहाय व गृहविहीन को निःशुल्क मिलेंगे कंबल, डीएम ने इन्हें दी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

Haldwani News: शीतकाल में ठंड से बचाव एवं आम जन-जीवन सुरक्षित रखने हेतु जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश। उन्होंने सभी स्थानीय नगर निकायों में शीतलहर के दौरान निराश्रित एवं असहाय गृह विहीन व्यक्तियों को ठंड के प्रकोप से बचाने हेतु निशुल्क कंबल वितरण सार्वजनिक स्थानों जैसे धर्मशाला, रेनबसेरों, मुसाफिरखाना, पड़ाव,सराय, चौराहा, रेल एवं बस स्टेशन आदि पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही शीतकाल में शीतलहर से सुरक्षा बचाव के लिए स्थाई एवं अस्थाई रेनबसेरों की व्यवस्था के अतिरिक्त इन सभी रेनबसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं बिजली, पानी, बिस्तर,साफ सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ ही इन रेनबसेरों का व्यापक प्रचार प्रसार भी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शीतकाल में जरूरतमंद व्यक्ति को इनका लाभ प्राप्त हो।


जिलाधिकारी रयाल ने शीतकाल में उक्त सभी व्यवस्थाओं को यथासमय सुनिश्चित कराने हेतु नगर निगम एवं नगर पालिकाओं व पंचायत हेतु नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं,जिसमें नगर निगम हल्द्वानी के लिए सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नगर पालिका नैनीताल के लिए अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, नगर पालिका रामनगर के लिए अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, नगर पालिका कालाढूंगी के लिए अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, नगर पालिका भीमताल के लिए अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार, नगर पालिका भवाली के लिए अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार एवं नगर पंचायत लालकुआं हेतु अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत को नोडल अधिकारी नामित करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को शीत ऋतु में ठंड से सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं यथासमय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।