नैनीताल:(बड़ी खबर)- पर्यटकों की कार खाई में समाई, 6 घायल

खबर शेयर करें

Nainital News: देर शाम करीब 8:40 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नैनीताल तिराहे से 5 किलोमीटर ऊपर नैनीताल की तरफ एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार में सवार सभी घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार वाहन संख्या HR 36 AA 5323 इनोवा में 06 लोग सवार थे जिसमें वाहन चालक मोड पर अपना संतुलन खोकर करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिर गया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी 108 से लाकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भिजवा गया। फिलहाल सभी का उपचार चल रहा है। सभी पर्यटक गुड़गांव के रहने वाले बताए जा रहे है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।