नैनीतालः (बड़ी खबर)- अचानक क्लोरिन गैस के रिसाव से मचा हड़कंप, 25-30 घर कराये खाली

खबर शेयर करें

Nainital News: नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सूखाताल क्षेत्र में जल संस्थान के पंप हाउस में रखे सिलिंडर से अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव होने से भगदड़ मच गई। गैस के प्रभाव से कई लोग प्रभावित और बीमार हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर गैस रिसाव की खबर से प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए।

सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और मेडिकल कर्मियों व जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया। बताया जा रहा है कि 50 किलो क्लोरीन गैस का सिलिंडर लीकेज हुआ था। सावधानी के तौर पर आसपास के 100 लोगों को यहां से शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने 25-30 घरों को खाली करवाया है। फिलहाल एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर सक्रिय है। स्थिति नियंत्रण में है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।