MS Dhoni के नए लुक से मची खलबली, वायरल हो रही ‘ROCKSTAR’ हेयरकट फोटो

खबर शेयर करें

MS. DHONI: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी यानी कैप्टन कूल माई इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से पहले एक बार फिर से चर्चा में हैं। अब उन्होंने अपनी नई हेयर स्टाइल से सबका दिल जीता। माही एक नए लुक में नजर आए और इसमें उनका नया हेयर स्टाइल सबका ध्यान खींच रहा है।

हमेशा खबरों में रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस बार अपने हेयर स्टाइल के वजह से चर्चा का केन्द्र बन गए हैं। कैप्टन कूल के नए लुक की फोट हेयर ड्रेसर आलिम हकीम ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से शेयर किया है। इस नये हेयर स्टाइल में धौनी कूल नजर आ रहे हैं । धौनी का नया लुक किसी फुटबॉल खिलाड़ी की तरह लग रहे हैं।

Ad Ad
new look ms dhoni

धौनी ने कुछ दिन पहले ही अपना वजन घटाया था जिसके बाद उनकी तस्वीर वायरल हुई थी। अब एक नए हेयर स्टाइल के साथ पूर्व भारतीय कप्तान सामने आए हैं। हेयर कट उनके पसंदीदा हेयर डिजाइनर ने किया है। आलीम हकीम ने माही का नया हेटर स्टाइल रॉक स्टार जैसा किया है। सिर्फ बाल ही नहीं बल्कि उनकी दाढ़ी भी बेहद अलग नजर आ रही है। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के बचे हुए मुकाबलों को यूएई में कराया जाना है। इसके बाकी 31 मुकाबलों का कार्यक्रम घोषित हो चुका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।