Khatima News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटी गंभीर घायल

खबर शेयर करें

किच्छा। बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे गदरपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति की बाइक ट्रक से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार उसकी छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मूल रूप से ग्राम दलीपनगर निवासी 32 वर्षीय मदन सिंह चक्की का कारोबार करते थे। उनकी बड़ी बेटी महक खटीमा के एक आवासीय स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार को मदन सिंह अपनी बेटी महक को स्कूल छोड़ने बाइक से निकले थे। इस दौरान उनकी छोटी बेटी माही भी बाइक पर साथ थी।

स्कूल छोड़ने के बाद वह माही के साथ खटीमा से वापस लौट रहे थे। रास्ते में उत्तर प्रदेश क्षेत्र के उत्तमनगर में बने एक कट के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसा इतना भयानक था कि मदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माही गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हेमन्त साहू फिर बने प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी कोतवाली की सिरसा चौकी प्रभारी मनोज उपाध्याय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया। उधर, घायल बच्ची का इलाज रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।