Uttarakhand Govt Job: अब इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, पढ़िये आवेदन की पूरी डिटेल

खबर शेयर करें

Uttarakhand Govt Job: उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए एक और राहत भरी खबर है उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के विभिन्न विभागों निकायों में मानचित्र कार एवं सर्वेयर के 75 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 26 जुलाई यानी आज की है जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि 3 अगस्त 2021 और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त रखी गई है जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त है और लिखित परीक्षा का अनुमानित समय दिसंबर माह रखा गया है।

भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थी उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर भर्ती की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।