Job Alert 2023: ITBP में 458 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवा करें आवेदन…

खबर शेयर करें

Constable Recruitment 2023: पुलिस की नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि इंडो-तिब्बत पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन मांगा गया है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू हो चुकी है. जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbppolice.nic.in पर जाना होगा. इस सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2023 है, एप्लीकेशन की प्रक्रिया 27 जून से शुरू हो चुकी है.

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो 21 साल से 27 साल होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नोटिस पढ़ने की सलाह दी जाती है.

Ad Ad

इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रु शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं सरकारी नियमों के अनुसार, एससी, एसटी के लिए कोई शुल्क नहीं है. वहीं ओबीसी और EWS के लिए भी 100 फीस देनी होगी.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।