IND vs NZ Final: संजू सैमसन बने नए सिक्सर किंग, मैं ठीक वही करना चाहता था जो आज कर पाया हूं.’

खबर शेयर करें

IND vs NZ Final: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का अपना तीसरा खिताब अपने नाम कर लिया है. इस खिताबी जीत के साथ भारत ने नया इतिहास भी रच दिया. भारत से पहले दुनिया की कोई भी टीम अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई थी. न ही कोई टीम कभी बैक टू बैक दो टी20 वर्ल्ड कप जीत थी और इससे पहले दुनिया की कोई भी टीम इस टूर्नामेंट की तीन बार चैम्पियन नहीं बनी. भारत की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का योगदान भी शानदार रहा. भारत के प्लेइंग XI में सुपर 8 के दूसरे मैच से उनकी एंट्री हुई और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

सुपर 8 का तीसरा और आखिरी मैच भारत के लिए नॉक आउट बन चुका था. संजू ने यहां नाबाद 97 रन ठोककर भारत को सेमीफाइनल में जगह दिलाई. इसके बाद मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में उन्होंने 89 रन ठोककर भारत को 253 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया था. इसके बाद अब फाइनल में भी संजू ने 89 रन ठोककर भारत को एक बार फिर 255 रनों तक पहुंचाकर तीसरे खिताब की जीत की दहलीज पर ला दिया.

टूर्नामेंट में 5 पारियों में 326 रन बनाने वाले संजू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. उन्होंने यहां 80.25 की औसत और करीब 200 (199.38) के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 27 चौके और सबसे ज्यादा 24 छक्के जमाए.

भारत के तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने जीत के बाद संजू सैमसन ने कहा, ‘यह किसी सपने जैसा लग रहा है. मैं बहुत खुश और आभारी हूं. मेरे पास शब्द नहीं हैं, भावनाएं भी व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं.’

यह भी पढ़ें 👉  मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच युद्ध, भारत में महंगी हुई रसोई गैस

अपनी तीन हाफ सेंचुरी के बारे में इस विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, ‘सच कहूं तो इसकी शुरुआत 1-2 साल पहले हो गई थी. जब मैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में था, लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला, तब से मैं लगातार इसकी कल्पना करता रहा और मेहनत करता रहा. मैं ठीक वही करना चाहता था जो आज कर पाया हूं.’

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।