हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का शुभारम्भ

Haldwani News: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, में आज एम.ए. गृह विज्ञान पाठ्यक्रम की कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. लोहनी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ शिक्षार्थियों के ज्ञान एवं कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना किसी भी शैक्षणिक संस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है। संवादात्मक एवं सहभागितापूर्ण अधिगम वातावरण से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुदृढ़ किया जा सकता है।
कार्यशाला के दौरान स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा की निदेशक प्रोफेसर मंजरी अग्रवाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संरचना एवं कार्यशाला से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। शिक्षार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी जिज्ञासाओं को रखा।
कार्यशाला में गृह विज्ञान विभाग की शिक्षिकाएं एवं शिक्षक डॉ. दीपिका वर्मा, डॉ. प्रीति बोरा, मोनिका द्विवेदी, डॉ. ज्योति जोशी एवं डॉ. पूजा भट्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विषयगत जानकारी के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान से भी जोड़ना रहा।



















