हल्द्वानी: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना में इंपीरियम स्कूल के प्रखर पर हर्षदीप का चयन

खबर शेयर करें

Haldwani News: इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौलापार लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हर क्षेत्र में विद्यार्थी स्कूल का नाम रोशन कर रहे है। अब स्कूल के विद्यार्थियों ने उदीयमान छात्रवृत्ति योजना में तीसरी बार बाजी मारी हैं। जिसके बाद स्कूल में खुशी का माहौल है।

बता दे कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना 2024- 25 के अंतर्गत बालक वर्ग (9 से 10 वर्ष) प्रखर बोरा तथा (11 से 12 वर्ष) हर्षदीप बोरा चयनित हुए। इस मौके पर छात्रों की सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधक करणवीर गंगोला, रणवीर मेहरा, प्रधानाचार्या राधा ऐठानी आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।