हल्द्वानीः जीवन राज बने देवभूमि पत्रकार यूनियन नैनीताल के जिलाध्यक्ष…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज हल्द्वानी में देवभूमि पत्रकार यूनियन ने जिला नैनीताल इकाई का विधिवत गठन किया गया। जिसमें प्रदेश नेतृत्व की ओर से प्रदेश सचिव महेन्द्र सिंह नेगी की उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। सदन में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। सदन की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संजय जोशी द्वारा की गई।आगे पढ़िए…

jeevan raj journalist

बैठक में आज जीवन राज संपादक पहाड़ प्रभात को नैनीताल इकाई का जिला अध्यक्ष, देवेन्द्र मेहरा संवाददाता उत्तंराचल दर्पण को महामंत्री, शशि कुमार रावत संपादक पंचायत .संवाद को .उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि पत्रकार ह्दयेश कुमार, अंकुर सक्सेना और गिरीश चंदोला को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। शेष कार्यकारिणी के अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा शीघ्र की जायेगी। इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पत्रकारों ने बधाई दी। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जीवन राज ने अपने शीर्ष नेतृत्व और सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद अदा किया। उन्होंने कहा कि वह अपने पद की गरिमा को बरकरार रखते हुए हमेशा पत्रकारों के हितों में आवाज उठाते हुए यूनियन को आगे बढ़ाने में प्रयासरत रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।