हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- कुमाऊनी लोकगायिका के पति पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, पीड़िता से जबरन बनाये शारीरिक संबंध

हल्द्वानी। उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका के पति और इवेंट मैनेजर पर मुखानी क्षेत्र की एक महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुखानी थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला ने अदालत को बताया कि उसकी आरोपी इवेंट मैनेजर रितेश जोशी से जान-पहचान थी। रितेश ने उसे शादी का झांसा देकर आवास विकास स्थित किराये के कमरे में बुलाया और वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और महिला से बातचीत भी बंद कर दी।
महिला का आरोप है कि उसने पहले पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शनिवार रात कोर्ट के आदेश पर रितेश जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।